Thursday, November 29, 2018

दीपवीर के रिसेप्शन में मेहमानों को परोसे गए ये खास पकवान

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद दूसरा रिसेप्शन मुबंई के ग्रैंड हयात में 28 नवंबर को किया गया. दीपवीर इस र‍िसेप्शन में रॉयल लुक में नजर आए. रिसेप्शन के इंतजाम बेहद खास थे. लेकिन इस पार्टी में आए मेहमानों को कौन से व्यंजन परोसे गए थे. इसका एक इनसाइड वीड‍ियो सामने आया है.

सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे वीड‍ियो में खाने का ड‍िटेल मेन्यू नजर आ रहा है. मलाबारी केरल पराठा था तो मक्की की रोटी, सरसों का साग, बिरयानी, शावरमा, चाइनीज, गोवा के व्यंजन भी थे. डिजर्ट में फ्रेंच डिजर्ट, बकलावा, आईस्क्रीम रॉल, कई तरह के तवा हलवा, वैफल आईस्क्रीम.


बता दें दीपिका रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहन कर पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई थी. वहीं रणवीर भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनकर पहुंचे थे.

इस रिसेप्शन के बाद दीपिका-रणवीर एक और रिसेप्शन आयोजित करेंगे जो कि 1 दिसंबर को होगा. इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी सितारों के पहुंचने की खबरें हैं. बता दें कि इनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया गया था. बेंगलुरु रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण के माता-पिता और तमाम खिलाड़ी शरीक हुए थे. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी. वहां करीबी दोस्त और मेहमान ही पहुंचे थे.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बनाए जा रहे करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर दोनों देशों में राजनीति चल रही है. भारत में इस कॉरिडोर की नींव रखी जा चुकी है और बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सीमा में इस कॉरिडोर की नींव रखेंगे. कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हो रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया में भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. PAK मीडिया की ओर से इस पहल का पूरा श्रेय नवजोत सिंह सिद्धू को दिया जा रहा है, जबकि भारत सरकार की ओर से भेजे गए मंत्री हरसिमरत कौर व अन्य दल की खिंचाई की जा रही है.

पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल GEO NEWS पर चर्चा के दौरान बैठे पैनलिस्ट ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जब पाकिस्तान आए थे तो उनकी और सेना प्रमुख कमर बाजवा की मुलाकात से करतारपुर कॉरिडोर की बातें आगे बढ़ीं. सिद्धू के कारण ही आज ये कॉरिडोर की नींव डाली जा रही है.

Tuesday, November 13, 2018

नहीं रहे आयरन मैन-स्पाइडर मैन जैसे सुपरहीरोज के क्रिएटर स्टेन ली

दुनियाभर को स्पाइडर मैन, आयरन मैन, द हल्क जैसे सुपरहीरोज की सौगात देने वाले स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. वे कॉमिक बुक राइटर और एडिटर थे. उनके कॉमिक किरदारों को फिल्मों के जरिए भी पेश किया गया. स्टेन की बेटी ने उनके निधन की जानकारी साझा की. हालांकि उन्होंने स्टेन ली के निधन की वजह का जिक्र नहीं किया. स्टेन ली का जन्म 28 दिसंबर, 1922 को न्यू यॉर्क में हुआ था.

उनकी बेटी जे सी ली ने कहा- ''वे हमेशा कुछ नया करते रहने को अपने फैन्स के प्रति एक दायित्व मानते थे. वे अपने जीवन से प्यार करते थे. साथ ही अपने काम के से भी उन्हें काफी लगाव था. उनके परिवार और उनके प्रशंसकों से उन्हें हमेशा प्यार मिला. उनका कोई सानी नहीं है.''

ऐसा नहीं है कि ली ने सबसे पहले दुनिया को कॉमिक से परिचित कराया. ली से पहले डिटेक्टिव कॉमिक्स ने सुपरमैन लॉन्च किया था. ये 1938 की बात है. जहां तक स्टेन ली की बात है उन्होंने कॉमिक्स में जटिलताओं की परत चढ़ाई और इंसानियत की भावना को उजागर किया.

स्टेन ली ने 2010 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- ''सुपरहीरोज को जानना काफी रोचक हो सकता है. उनकी पर्सलन लाइफ को जानना उनके व्यक्तित्व को समझना एक अलग अनुभव है. किस तरह से वे एक समय में ह्यूमन और दूसरे समय में सुपरहिरो बन जाते हैं ये देखाना अद्भुत होगा.''

हॉलीवुड ने भी ली के कैरेक्टर्स को फिलमों के रूप में पेश किया. ब्लैक पैंथर, द एवेंजर्स, थॉर, एंट मैन और स्पैडर मैन और आइरन मैन जैसी फिल्में बनीं. इन सभी फिल्मों को दुनिया भर में काफी पसंद किया गया. इन सभी फिल्मों ने खूब कमाई भी की. ये सारे किरदार बच्चों के प्रिय बन गए.

लगभग 69% पाकिस्तानी को इंटरनेट के बारे में पता ही नहीं है. इन्फॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नॉलॉजी ने एक सर्वे किया है जिसमें कहा गया है कि 15 से 65 साल के बीच की उम्र वाले पाकिस्तानी को इंटरनेट क्या है इसकी कोई जानकारी ही नहीं है.

यह सर्वे श्री लंका बेस्ड LinerAsia द्वारा किया गया है जिसे पाकिस्तान के ही डॉन न्यूज ने सोमवार को इसे पब्लिश किया है. LirneAsia का दावा है कि उसने अपने सैंपलिंग मेथडोलॉजी में टार्गेट पॉप्यूलेशन का 98 फीसदी कवर किया है और इनमें 15 से 65 साल के उम्र के लोग हैं.

गौरतलब है कि यह सर्वे रिपोर्ट पाकिस्तान के 2,000 हाउसहोल्ड पर बेस्ड है. इस सर्वे को अक्टूबर-दिसंबर 2018 के दौरान किया गया.

के सीईओ हेलानी गलपया ने कहा है, ‘ पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी (PTA) की वेबसाइट पर 125 मिलियन ऐक्टिव सेल्यूयर यूजर्स हैं. यहां पर अच्छी सिम रजिस्ट्रेशन सिस्टम होने के बावजूद सब्सक्राइबर के बारे में यह नहीं लिखा है कि वो महिला हैं या पुरुष, अमीर हैं या गरीब और इससे यूसेज गैप को समझने और ऐक्सेस करने में इससे कोई सहायता नहीं मिलती’

इस स्टडी में एशियन कंट्रीज में इंटरनेट को लेकर जागरूकता न होने की तरफ इशारा किया गया है जो एक बड़ी समस्या है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट न यूज करने वाले लोगों में इसकी वजह इंटरनेट के बारे में जानकारी न होना है.

LinreAsia के सीईओ ने कहा है, ‘53% के पास फोन में इंटरनेट नहीं है. यह वक्त है उन्हें बेसिक फोन के बदले स्मार्टफोन देने का’