दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद दूसरा रिसेप्शन मुबंई के ग्रैंड हयात में 28 नवंबर को किया गया. दीपवीर इस रिसेप्शन में रॉयल लुक में नजर आए. रिसेप्शन के इंतजाम बेहद खास थे. लेकिन इस पार्टी में आए मेहमानों को कौन से व्यंजन परोसे गए थे. इसका एक इनसाइड वीडियो सामने आया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खाने का डिटेल मेन्यू नजर आ रहा है. मलाबारी केरल पराठा था तो मक्की की रोटी, सरसों का साग, बिरयानी, शावरमा, चाइनीज, गोवा के व्यंजन भी थे. डिजर्ट में फ्रेंच डिजर्ट, बकलावा, आईस्क्रीम रॉल, कई तरह के तवा हलवा, वैफल आईस्क्रीम.
बता दें दीपिका रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहन कर पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई थी. वहीं रणवीर भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनकर पहुंचे थे.
इस रिसेप्शन के बाद दीपिका-रणवीर एक और रिसेप्शन आयोजित करेंगे जो कि 1 दिसंबर को होगा. इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी सितारों के पहुंचने की खबरें हैं. बता दें कि इनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया गया था. बेंगलुरु रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण के माता-पिता और तमाम खिलाड़ी शरीक हुए थे. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी. वहां करीबी दोस्त और मेहमान ही पहुंचे थे.
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बनाए जा रहे करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर दोनों देशों में राजनीति चल रही है. भारत में इस कॉरिडोर की नींव रखी जा चुकी है और बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सीमा में इस कॉरिडोर की नींव रखेंगे. कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हो रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया में भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. PAK मीडिया की ओर से इस पहल का पूरा श्रेय नवजोत सिंह सिद्धू को दिया जा रहा है, जबकि भारत सरकार की ओर से भेजे गए मंत्री हरसिमरत कौर व अन्य दल की खिंचाई की जा रही है.
पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल GEO NEWS पर चर्चा के दौरान बैठे पैनलिस्ट ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जब पाकिस्तान आए थे तो उनकी और सेना प्रमुख कमर बाजवा की मुलाकात से करतारपुर कॉरिडोर की बातें आगे बढ़ीं. सिद्धू के कारण ही आज ये कॉरिडोर की नींव डाली जा रही है.
No comments:
Post a Comment