Thursday, December 6, 2018

डॉक्टर ने रोबोट के जरिए 32 किमी दूर अस्पताल में भर्ती मरीज के दिल में स्टेंट डाला

दुनिया में इंसान के दिल पर पहली टेलीरोबोटिक कोरोनरी सर्जरी बुधवार को गुजरात में की गई। दिल की बीमारी से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला का 32 किलोमीटर दूर से विशेषज्ञ डाक्टर ने रोबोट को दिए निर्देश देकर कामयाब ऑपरेशन किया। कुछ ही मिनटों में हुई यह टेलीरोबोटिक हार्ट सर्जरी एक बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ मीडिया ने भी देखी।

अक्षरधाम मंदिर से किया ऑपरेशन
यह ऑपरेशन प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजस पटेल ने गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर से 32 किमी दूर अहमदाबाद स्थित अपने अस्पताल एपेक्स हार्ट इंस्टीट्यूट में किया। उन्होंने महिला के दिल से रोबोट के जरिये धमनी अवरोध (ब्लॉकेज) हटाया और स्टेंट डाला।

रोबोट को निर्देश देने के लिए उन्होंने 100 एमबीपीएस की इंटरनेट लाइन का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि 20 एमबीपीएस की इंटरनेट लाइन हो तो भी कोई दिक्कत नहीं है।

यह तकनीक नई राह खोलेगी
डॉ. तेजस ने बताया कि यह प्रक्रिया चिकित्सा जगत में एक नई राह खोलेगी। इस प्रक्रिया के लिए अमेरिका के कोरिंडस वैस्कुलर रोबोटिक्स इंक की कोरपाथ तकनीक का इस्तेमाल किया गया। यह प्रक्रिया शुरू में महंगी है पर समय के साथ सस्ती हो जाएगी। इससे हजारों किमी दूर बैठे मरीज का भी विशेषज्ञ की सहायता से रोबोट के जरिए ऑपरेशन किया जा सकता है।

अक्षरधाम मंदिर चुनने की वजह
डॉ. तेजस ने बताया कि यह बेहद यूनीक ऑपरेशन था। उन्होंने इस प्रक्रिया के लिए अक्षरधाम मंदिर इसलिए चुना, क्योंकि वह अपने तरह के दुनिया के इस पहले ऑपरेशन को लेकर खासे मानसिक दबाव में भी थे।

दिल्ली की विशेष अदालत ने ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल (57) को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। मिशेल को मंगलवार रात संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया था। उसे सीबीआई, रॉ और विदेश मंत्रालय के अफसर दुबई से गल्फ स्ट्रीम के जेट विमान से भारत लाए थे।

मैं पेशेवर वकील- अल्जो
इस बारे में अल्जो जोसेफ ने कहा- मैं नेशनल यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट का इंचार्ज हूं और एक पेशेवर वकील हूं। मेरा कांग्रेस का सदस्य होना और एक वकील होना दोनों अलग-अलग बाते हैं। मुझसे कोई पैरवी करने के लिए कहता है तो मैं अपने क्लाइंट के लिए पैरवी करता हूं, इसका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं।

No comments:

Post a Comment